फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gang takes out diesel from roadways bus

वाहनों से तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय

Wed, 17 Jan 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Gang takes out diesel from roadways bus
up roadways

कस्बे के रोडवेज बस अड्डे पर बसों से तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार की रात रोडवेज बस से तेल निकालते वक्त पुलिस का हूटर सुनकर तेल चोर भाग गए लेकिन केन और तेल निकालने वाला पाइप बस अड्डे पर ही छूट गया। मोहम्मदी के रोडवेज बस अड्डे पर लखनऊ जाने के लिए दो बसें रात में रुकती हैं, जो सुबह वाया बरवर और पसगवां होते हुए लखनऊ जाती हैं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक मारुति से कुछ लोग रोडवेज बस अड्डे पहुंचे और वहां खड़ी बस की टंकी से पाइप लगाकर केन में डीजल भरने लगे, इसी दौरान पुलिस की हूटर बजाती गाड़ी उधर से गुजरी तो तेल चोर हड़बड़ा गए। हूटर की आवाज से प्राइवेट चौकीदार रामआसरे भी जाग गया। इसी हड़बड़ाहट में तेल चोर अपनी गाड़ी स्टार्ट कर भाग गए। जब चौकीदार उठा तो देखा कि रोडवेज की बस की टंकी के पास दो केन रखी थी, जिसमें एक केन तेल से भरी थी जबकि दूसरी केन पाइप द्वारा भरी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केन और पाइप अपनी कस्टडी में ले लिया।

विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले भी तेल चोर ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। कुछ माह पूर्व तेल चोर गिरोह के सदस्य रामपुर मिश्र के पास खड़े ट्रक से तेल निकालते पुलिस की गिरफ्त में आए थे, उनके पास 100 लीटर तेल भी बरामद हुआ था। मामला दर्ज होने से पहले ही दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी क्योंकि अभियुक्त और ट्रक चालक की रिश्तेदारी निकल आई थी। 20 दिन पूर्व मोहम्मदी-गोला मार्ग पर दून स्कूल के पास एक ढाबे पर खड़े ट्रक से चोरों ने 30 लीटर तेल निकाल लिया, ढाबे वाले ने इसमें एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मौके पर एक मारुति कार, 2 केन, चप्पल आदि मिली मौका पाकर दूसरा चोर भाग गया लेकिन जब तक पुलिस एक्शन में आती, राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार निकटवर्ती जनपदों के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed