फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fufera little brother turned murderer of the Goddess

फुफेरा देवर निकला नन्हीं देवी का कातिल

Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 23 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fufera little brother turned murderer of the Goddess
आनंदपुरम कॉलोनी के घर में अकेली महिला नन्हीं देवी की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका फुफेरा देवर अजयपाल पुत्र करनपाल निवासी आनंदपुरम कॉलोनी था। पुलिस ने अजयपाल को शनिवार को करीब सवा 11 बजे अंटा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।  कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी में गत शनिवार यानि की स्वतंत्रता दिवस वाले दिन घर में अकेली 45 वर्षीय नन्हीं देवी की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति हरिश्चंद्र पाल की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना स्थल पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। तभी हत्या में किसी अपने के शामिल होने का आशंका थी। इसी वजह से पुलिस लगातार नन्हीं देवी के घर के आसपास और अन्य संदिग्धों पर नजर बनाए हुई थी।  
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक अजयपाल अजयपाल नशे का आदी है और शनिवार को उसका झगड़ा सगी भाभी हुआ था। इसी दौरान मौके पर पहुंची नन्हीं देवी ने अजयपाल को समझाने की कोशिश की। न मानने पर उन्होंने अजय के एक डंडा भी मार दिया था। तिवारी का कहना है कि  इसी बात को लेकर वह नन्हीं देवी से चिढ़ गया था। इससे उसने मौका देखकर नन्हीं देवी का मर्डर कर दिया।
विज्ञापन

-------
पुलिस मुझे फंसा रही है
अजयपाल के अनुसार कहानी अलग है। अजयपाल का कहना है कि पुलिस उसे झूठा फंसा रही है। घटना वाले दिन वह नन्हीं देवी के घर भी नहीं गया था। कहा कि वह भैंस चराने के लिए गया था। इसके बाद वह गांव चला गया। कहा कि भैंसों का दूध निकालने के समय वह गांव से वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सब्जी खरीदने गए युवक को पीटा, घायल
शाहजहांपुर। रोजा मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए शहर के एक युवक की वहां पर कुछ लोगों की मारपीट हो गई। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची रोजा पुलिस ने युवक के पिता को फोन पर सूचना दी और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

शहर के मोहल्ला जियाखेल के रहने वाले राजाराम का बेटा तुलाराम सब्जी बेचने का काम करता है। वह रोजा मंडी से सब्जी खरीदकर लाता है। शनिवार सुबह करीब सात बजे मंडी में गया था। इसी दौरान लहसुन का आधा पैकेट उतार लेने पर किसी ड्राइवर से उसका झगड़ा हो गया। इस पर ड्राइवर ने उस पर वार कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाला ड्राइवर फरार हो गया। तुलाराम को जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed