फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   For married women, dowry murder charge

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Thu, 14 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
For married women, dowry murder charge
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
थाना कांट क्षेत्र के गांव भैंसटा खुर्द में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सकुलिया निवासी रामसागर ने थाना कांट में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी 25 वर्षीय रेनू की शादी तीन साल पहले क्षेत्र के गांव भैंसटा खुर्द निवासी विक्रम यादव की बेटे रमेश यादव से की थी। उसने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और नगदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं पर ससुराल वालों रेनू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुधवार की शाम बहन की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार रामवीर ने फोन पर सूचना दी कि रेनू की मौत हो गई। रात साढ़े नौ बजे वह परिवार वालों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा तो वहां देखा कि कमरे के अंदर लगे कुंडे में साड़ी से उसकी बहन का शव लटक रहा था और उसके पैर नीचे रखी गेहूं की बोरियों को छू रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पति रमेश, ससुर विक्रम यादव और सास सिया देवी के खिलाफ धारा 498, 304 बी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से लटकना बताई गई है। एसओ कांट वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed