फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flown five thousand on roadways by thieves caught

रोडवेज पर जेबकतरे ने उड़ाए पांच हजार, पकड़ा

Sun, 29 Mar 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Flown five thousand on roadways by thieves caught
कलान में रहने वाले सचिन गुप्ता की जेब से रविवार को एक जेबकतरे ने पांच हजार रुपये उड़ा लिए। लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

कलान में रहने वाले सचिन गुप्ता अपनी आंख के इलाज के लिए नेपाल जा रहे थे। वह अपनी मां के साथ कलान से रोडवेज बस से आए थे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ गौरीफंटा जाने वाली बस में सवार हुए। इसी दौरान एक जेब कतरे ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये उड़ा दिए। सचिन गुप्ता को जेब से रुपये निकलने का एहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया। जेबकतरा शोर सुनकर भागने लगा। लोगों ने पीछा करके जेबकतरे को पकड़ लिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने जेेबकतरे की जमकर धुनाई लगा दी। जेब कतरे से पास से पांच हजार रुपये बरामद हो गए। मौके पर पहुंची सदर पुलिस जेबकतरे को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में जेब कतरे ने अपना नाम शाहिद निवासी मोहल्ला बहादुरगंज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed