फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire when girl opposed to the boy

छेड़खानी का विरोध करने पर सिरफिरे ने की फायरिंग

Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
fire when girl opposed to the boy
मालखाना मोड़ के पास दिनदहाड़े हुई घटना से फैली दहशत
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिन में करीब 11.30 एक युवती मालखाना मोड़ के पास से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। युवती ने छेडख़ानी का विरोध किया तो आसपास के लोगों ने उसे सिरफरे से चंगुल से छुड़ाया और उसे खरीखोटी सुनाई। इसके बाद वह देख लेने की धमकी देतेे हुए वहां से चला गया और कुछ देर में दोनों हाथों में तमंचा लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। उसने ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिससे लोग अपनी-अपनी दुकानों में घुस गए। वह से गुजर रहे लोग सड़क के दोनों तरफ रुक गए। माजरा देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस के पहुंचे से पहले आरोपी हवा में तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले युवक को तलाश किया जा रहा है। उसके गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed