फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire brigade personnel off the theft of millions of home

फायर ब्रिगेड कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी

Thu, 05 Nov 2015 08:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 05 Nov 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade personnel off the theft of millions of home
फायर स्टेशन की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले फायर ब्रिगेड के चालक नर सिंह यादव के बंद घर का बुधवार की रात दरवाजा तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवर और नगदी चुरा ली। फायर ब्रिगेड परिसर में चोरी होने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने छानबीन कर लोगों से पूछताछ की। चोरी की तहरीर थाना सदर बाजार में दे दी गई है।
विज्ञापन

नरसिंह यादव फायर ब्रिगेड में चालक के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम वह पत्नी सुनीता और बेटे अक्षर के साथ घर में ताला डालकर फतेहगढ़ में अपने रिश्तेदार रनवीर सिंह की बेटी रिचा की गोद भराई की रस्म में शामिल होने गए थे। सुबह उनके पड़ोसी राम सुभाष ने उनके मकान का दरवाजा टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वह परिवार के साथ घर पहुंचे। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे को नीचे से तोड़ दिया था। इसके बाद चोर मकान के अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का एक सेट, सोने की चार चूड़िया, चार सोने के कंगन, सोने की तीन चेन, बेटे के जेवर समेत अन्य सामान ले गए। इसके साथ ही चोर 60 हजार रुपये और कीमती साड़ियां चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



फायर ब्रिगेड की सुरक्षित
आवास में चोरों ने लगाई सेंध
फायर ब्रिगेड स्टेशन के मुख्य गेट के पास ही नरसिंह का आवास है। फायर स्टेशन में रात में पहरा रहता है। रात की शिफ्ट में लोग भी जागते रहते हैं। पास में ही पुलिस क्लब बना हुआ है। जिसमें काफी संख्या में पुलिस कर्मी ठहरते हैं। चोरों ने इतने सुरक्षित स्थान पर चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed