फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: 42 तोला सोना, ढाई लाख नकदी की चोरी में कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगा केस

Mon, 21 Sep 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र के गांव लुक्सर निवासी सुखबीर के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के बाद पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अदालत ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कराने का आदेश दिया है।
प्रार्थी सुखबीर ने न्यायालय में बताया कि कुछ समय से वह परिवार सहित गांव से बाहर था। उसका मकान बंद पड़ा था। 12 अगस्त 2026 को जब वह घर लौटा तो देखा कि मुख्य द्वार सहित घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अज्ञात चोरों ने अलमारियों, संदूकों और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर करीब 42 तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण, 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, गैस सिलिंडर, एलसीडी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। पुलिस से शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई तो मजबूर होकर प्रार्थी ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

न्यायालय ने थाने से मांगी गई आख्या के आधार पर पाया कि मामले में प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है। इसके आधार पर प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed