{"_id":"5745f2bc4f1c1bd53c6909c8","slug":"fir-against-tilhar-mla-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर विधायक के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलहर विधायक के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के समर्थकों पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र की मलूकापुर रेलवे फाटक को जबरन खुलवाने का आरोप है। गेटमैन की तहरीर पर विधायक के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
तिलहर क्षेत्र के गांव बिलहरा निवासी रामलड़ैते मलूकापुर रेलवे फाटक पर गैटमैन के पद पर तैनात हैं। रामलड़ैते ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोपहर 1.40 बजे रेलवे फाटक बंद था। डाउन लाइन से ट्रेन गुजर रही थी। अप लाइन पर रेल का इंजन निकलने वाला था। इसी दौरान फाटक पर दो गाड़ियां रुकी आकर और सायरन बजाने लगीं। गाड़ियों से तीन-चार असलहाधारी लोग निकले और रोशल लाल विधायक का आदमी बताते हुए डरा धमकाकर रेलवे फाटक खुलवा लिया। दोनों गाड़ियां जैसे ही क्रासिंग से पार हुई तभी अप लाइन पर इंजन आ गया। जिससे दोनों गाड़ियां बाल-बाल बच गईं। इसकी सूचना गेटमैन ने तुरंत मुरादाबाद कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर सेक्शन इंजीनियर डीके वर्मा ने गेटमैन रामलडै़ते से संपर्क किया। गेटमैन रामलड़ैते की तहरीर पर पुलिस ने विधायक रोशन लाल वर्मा के तीन-चार अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर विधायक के समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।