फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against him of

युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवक द्वारा गांव में शराब निकाले जाने का विरोध करने पर एक महिला ने सोमवार शाम उक्त युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। उधर मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान उक्त आरोपी युवक शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस उसे पहचानने के बाद हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बताते है कि कुछ देर बाद उक्त आरोपी कोतवाली से भाग निकला। मामला गांव हारगुरैया का है यहां का युवक अखिलेश गांव में निकलने वाली कच्ची शराब का विरोध करता है इसी बात को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई जिसके बाद उसकी पत्नी ने उक्त अखिलेश पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में जब तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर मंगलवार को तहसील दिवस में उक्त आरोपी एक शिकायत लेकर पहुंचा जहां मौजूद सीओ ने उसे पहचानने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे लेकर कोतवाली में बैठा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह भाग निकला इसकी जानकारी होने पर विभागीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सीओ आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि अभी उन्हे इस बात की जानकारी नहीं है यदि बात सही हुई तो दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed