फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fertilizer, Pesticide stores raided

खाद, पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी

Sat, 01 Aug 2015 08:18 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 01 Aug 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
 जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे और एसडीएम लालबहादुर ने शनिवार को खुटार क्षेत्र में खाद और पेस्टीसाइड दुकानों पर छापेमारी की। छापे की जानकारी पाकर तमाम दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग निकले। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कीटनाशकों की कालाबाजारी और नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एसडीएम और डीएओ शनिवार को खुटार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव रामपुर कलां की चंदी ट्रेडर्स, गांव लौहंगापुर की हाइट्रिक इनपुट लिमिटेड, खुटार में फसल सुरक्षा केंद्र, नितिन खाद भंडार, धर्मवीर खाद एजेंसी से जिंक आदि के 24 नमूने लिए। छापे की जानकारी पाकर तमाम दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए। ऐसे 43 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम और डीएओ ने बताया कि 43 ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं जिनके बारे में जानकारी मिली कि वह छापे से पूर्व दुकान खोले थे, लेकिन छापे की जानकारी के बाद भाग निकले। इसे सरकारी कार्य में बाधा माना गया है। अन्य दुकानों पर कीटनाशकों और जिंक सल्फेट सहित कई नमूने लेने के साथ ही उनका स्टाक वेरीफिकेशन भी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जो भी दुकानदार चेकिंग में सहयोग नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कलां। छापे की जानकारी पाकर गांव रामपुर कलां में भी खाद और कीटनाशक दवाएं बेचने वाले कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम के जाने के बाद दुकान फिर से खोल ली गईं। छापे से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed