{"_id":"c3c2274053833b52cd62b60a8f348dd9","slug":"fell-in-events-disclosures-puwayan-are-few-calculated-the-kotwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं के खुलासे में फेल रहे पुवायां के कोतवाल नपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनाओं के खुलासे में फेल रहे पुवायां के कोतवाल नपे
पुवायां
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हो चुकी कई बड़ी वारदातों की तह तक नहीं पहुंच पाना आखिर पुवायां के कोतवाली प्रभारी एके सिंह पर भारी पड़ गया। एसपी ने उन्हें हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया है। उनके स्थान पर एसपी के पीआरओ राज कुमार यादव को भेजा गया है। यहां बता दें कि अपराधियों के खिलाफ ठीक से कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में भय का माहौल बन रहा था। चोरी के कई मामलों की रिपोर्ट दर्ज ही नहीं की गई और जिन मामलों की रिपोर्ट दर्ज की भी गई उनमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर अधिकारी कोतवाली प्रभारी से खफा थे।
दंपति हत्याकांड के कारण नहीं तलाश सकी पुलिस
28 अप्रैल को गांव बेला छेदा में रामलड़ैते और उनकी पत्नी की सोते समय गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई शिवशंकर ने गांव अटसार के ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, आनंद प्रकाश, अवनीश कुमार, बेला छेदा के वीरेंद्र कुमार, रामबिहारी, सुआलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद नामजद अवनीश कुमार को पकड़कर जेल भेज दिया था। दो आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अन्य आरोपी नहीं पकड़े जाने के कारण शिवशंकर परिवार सहित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं।
राहुल हत्याकांड में भी लापरवाही
छह अगस्त को पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी राहुल की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक की मां गीता देवी ने अपने बहनोई रामभरोसे पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक रामभरोसे को जेल नहीं भेज सकी और हत्या के कारणों का भी पता नहीं लगा सकी। रामभरोसे एक सप्ताह से थाने में बैठा हुआ है।
विज्ञापन
चोरी में दर्ज की डकैती
16 अगस्त की रात गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के संजीव कुमार, शिवाधार तिवारी, रामाधार तिवारी, शिवओम तिवारी के घर से डकैतों ने नगदी, जेवर सहित लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी। संजीव ने चार लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलि ने मामले को चोरी में दर्ज किया। नामजदों का कहना है कि संजीव से मुकदमें की रंजिश में उन्हें नामजद कराया गया है। पुलिस घटना की तह तक नहीं पहुंच सकी।
बेला छेदा के दंपति हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। राहुल हत्याकांड का एक दो दिन में खुलासा हो जाएगा। चोरी आदि के खुलासे के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
- उमेश शर्मा, सीओ