{"_id":"a8b8b097309c4ab15bd122eb683dceab","slug":"father-in-law-and-the-man-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले और ससुर ने युवक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले और ससुर ने युवक को गोली मारी
कांट।
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी पश्चिमी में मुर्गी फार्म के पास शनिवार की शाम रास्ते घेरकर 30 वर्षीय बुधन खां को उनके साले और ससुर ने गोली मार दी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव कमल नैनपुर में रहने वाले बुधन खां पुत्र इमायत खां की दो साल पहले मोहल्ला पट्टी पश्चिमी निवासी मुन्ने की लड़की से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद से बुधन की पत्नी मायके में रह रही थी। बुधन अपनी पत्नी को कई बाद विदा कराने गया, लेकिन ससुराल वाले बेटी की विदा नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम भी बुधन अपनी पत्नी की विदा कराने गया था। वहां ससुराल वालों से विवाद हुआ था। वहां से घर लौटते वक्त मुर्गी फार्म के पास मुन्ने और उसके बेटे नूर मोहम्मद ने बुधन को रास्ते में घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।