{"_id":"5793b4714f1c1ba07cc4c03e","slug":"farmers-are-selling-vegetables-the-tanker-beat-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बेचने जा रहे किसान को टैंकर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी बेचने जा रहे किसान को टैंकर ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर बेकाबू टैंकर ने सब्जी बेचने रोजा मंडी जा रहे एक किसान को रौंद दिया। इससे किसान की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। टैंकर पुलिस कब्जे में है। चालक मौके से फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के अहमदपुरा निवासी 50 वर्षीय बेनी प्रसाद किसान हैं। शनिवार की सुबह बेनी प्रसाद अपने खेत से पालक काटकर रोजा मंडी में बेचने जा रहे थे। नेवाजपुर गांव के पास शहर की ओर से आ रहे बेकाबू टैंकर ने बेनी प्रसाद की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और रौंदता हुआ आगे जाकर रुक गया।
घटना में बेनी प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक विहीन टैंकर पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे राम आसरे ने थाना रोजा में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट बने दुर्घटना का सबब
नेवाजपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबार दुर्घटना के सबब बने हुए हैं। रोजा मंडी और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाईपास से लेकर मंडी गेट तक ट्रांसपोर्टरों ने हाईवे के दोनों तरफ अवैध कब्जा कर ट्रकों को खड़ा करके मार्ग को संकरा कर रखा है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। यही हाल रोजा चौराहे का है, जहां टेंपो चालक मार्ग अवरुद्ध किए रहते हैं, जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।