फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer's death from Heat Stroke in Puwaan

पुवायां में हीट स्ट्रोक से किसान की मौत

Tue, 16 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death from Heat Stroke in Puwaan
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
मीरपुर गंगाई में गर्मी से सीजन की पहली मौत से हड़कंप
विज्ञापन

- किसान की मौत से घर में मचा कोहराम

दिन पर दिन बढ़ती सूरज की तपिश अब जानलेवा हो गई है। मंगलवार को गांव मीरपुर गंगाई में खेत से काम कर रहे किसान की भयंकर गर्मी और लू लगने के कारण मौत हो गई। हीट स्ट्रोक से सीजन की यह पहली मौत बताई जा रही है। 
गांव मीरपुर गंगाई निवासी राममूर्ति ने बताया कि मंगलवार को उसके पिता रामगुलाम (58) खेत पर गन्ने की गुड़ाई करने गए थे। दोपहर में वह घर नहीं आए तो वह खेत पर गए। वहां उसके पिता खेत में पड़े मिले। वह पिता को उठाकर घर लाया और गांव से डॉक्टर को बुलाकर दिखाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राममूर्ति ने बताया कि उसके पिता को कोई बीमारी नहीं थी। सुबह खेत पर जाने से पूर्व भी वह ठीक थे। गन्ने की गुड़ाई के दौरान भयंकर गर्मी और लू लग जाने के कारण ही उनकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


भरपूर पानी पीकर घर से निकले
पुवायां के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. रामकुमार वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक हो सकता है, जो कि जानलेवा भी बन सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि खेतों में सुबह जल्दी काम निपटा लें और घर से बाहर निकलते समय भरपूर मात्रा में पानी पिएं। घबराहट, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त आदि की समस्या होने पर तुरंत ही नजदीक के सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी टूटा रिकार्ड, पारा 41.8 पहुंचा
पारा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन पारा ने रिकार्ड तोड़ा। तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जोकि सोमवार से .3 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में भी 0.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गई है। गत बृहस्पतिवार से तापमान बढ़ने का शुरू हुआ सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार को पारा 41.4 डिग्री की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा और बीते दिन बढ़कर 41.5 डिग्री हो गया। मंगलवार को गर्मी ने फिर अपना रिकार्ड तोेड़ दिया। रात में तापमान बढ़ने से दिन भर गर्मी से बेेहाल रहने वाले नौकरी पेशा और कामकाजी तबके की सुकून की नींद छिनने लगी है। 
पंखों के नीचे बिस्तरों पर लेटे लोगों को पसीने से तर पीठ सुखाने के लिए बार-बार करवटें लेनी पड़ रही हैं। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार मौसम साफ रहने की दशा में गर्मी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्री मानसून की बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं।

1.2 करोड़ से होगी 19 नालों की सफाई 
शाहजहांपुर। शहर के 19 बड़े प्रमुुख नालोें की 1.2 करोड़ रुपये से तलीझाड़ सफाई कराई जाएगी। डीएम नरेंद्र्र सिंह ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से प्राप्त नाला सफाई की विवरण सूची के आधार पर प्रस्तावित सफाई कार्य की समीक्षा की। 

ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने डीएम को उपलब्ध कराई सूची में नाला वार प्रस्तावित सफाई बजट और संबंधित कार्यदायी संस्था का विवरण दिया है। डीएम ने बेरी चौकी-चौभुर्जी, चारखंभा के फारुख होटल-खन्नौत, बिजलीपुरा तिकुनिया चौराहा-खन्नौत, अंबा टाकीज-लोहारोें का चौराहा, घूरन तलैया-छाया कुआं, यूनुस खेल पुलिया-मतानी, बंगश-यूनुसखेल, कच्चा कटरा मोड़-जनता इंटर कालेज, स्टेशन रोेड-शुुजात खां पुलिया, खटकाना-गदियाना, पंखी होटल-फायर स्टेशन, ककरा रेलवे पुलिया-गर्रा, हाथी थान-ढका तालाब आदि नालों की सफाई का काम दस जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जन सामान्य से नाला सफाई की निगरानी करने और अनियमितता बरते जाने पर प्रशासन को अवगत कराने का अनुुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed