फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer robbed of 10 thousand

किसान से 10 हजार की लूट

Tue, 28 Apr 2015 11:01 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी ब्रजलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम उन्होंने पुवायां मंडी में गेहूं की ब्रिकी की थी। रात में वह साइकिल से घर जा रहे थे। गांव से कुछ पहले मुंह ढके दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा तानकर शोर न करने की हिदायत की। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करते हुए वह बदमाशों से लिपट पड़े तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान मुंह खुल जाने पर उन्होंने एक बदमाश को पहचान लिया। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ब्रजलाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस के अनुसार लूट की घटना पूरी तरह संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। यदि घटना सही पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed