फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family, pretending to eat poison Ckaya

जहर खाने का नाटक कर घरवालों को छकाया

Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में टल्ली होकर जहर खाने का नाटक कर परिवारीजनों को पूरी रात छकाया। उसकी तलाशी ली गई तो सल्फास की डिब्बी पास निकली। जिला अस्पताल में हालत सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव सरौरा निवासी 19 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र किशनपाल ने शनिवार रात घर पहुंचा तो नशे में धुत था। दरवाजे के पास पहुंचते ही लड़खड़ाकर गिर गया। परिवारीजन उसे दरवाजे के पास से उठाकर मकान के अंदर ले गए तो उसने जहर खाने का नाटक करना शुरू कर दिया। उसकी बहकी-बहकी बातें सुनकर परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। उसके कपड़ों की तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से सल्फास की डिब्बी निकल आई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अनहोनी की आशंका में रोने-बिलखने लगे, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने भरोसा दिला कर जिला अस्पताल ले जाने को कहा। रात लगभग 12.15 बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने आधा-आधा घंटा बाद तीन इंजेक्शन लगाए , तब उसकी हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। हालत सुधरने पर परिजन उसे सुबह ही अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed