फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family members of navjot sits on dharna

बेमियादी धरने पर बैठा नवजोत का परिवार

Fri, 25 Aug 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Family members of navjot sits on dharna

घर के बाहर से अपहृत युवक नवजोत सिंह का पांच दिन बाद भी पता नहीं चलने से गुस्साए परिवार के लोग गांव गंगसरा में घर के सामने ही बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। घरवालों के साथ दो सौ से अधिक लोग धरने पर बैठे हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर खासे आक्रोशित हैं। मालूम हो कि 19 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे गांव गंगसरा निवासी उपजीत सिंह का 20 वर्षीय बेटा नवजोत घर के बाहर से लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 20 अगस्त को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 21 अगस्त को लोगों ने जब घटना को लेकर हंगामा किया तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की थी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने 22 अगस्त को गंगसरा में दो घंटे तक चक्का जाम किया था। एसपी केबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर 24 घंटे में नवजोत का पता लगाने का आश्वासन दिया था, इसके बाद जाम खोल दिया गया था, लेकिन नवजोत का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर नवजोत के पिता उपजीत सिंह, मां बलविंदर कौर, बहन रविंदर कौर, भाजपा नेता राजवीर सिंह, स्वर्ण सिंह नामधारी समेत दो सौ से अधिक लोग घर के बाहर बैनर लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर मौजूद लोगों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। परिवार के लोगों का कहना है कि एसपी ने खुद समय सीमा तय की थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। जब तक नवजोत का पता नहीं लग जाता धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed