दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले के आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी चौक कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस आशय का एसपी केबी सिंह को पत्र देते हुए पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी आसिम अंसारी ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि दो मई की रात साढ़े नौ बजे लोहारो वाला चौराहे के पास कार सवार चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे गोली मार दी थी। गोली उसके पैर में लगी थी। उस वक्त मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई। उसने कार सवार गोली चलाने वालों की पहचान कर पुलिस को जानकारी भी दे दी, लेकिन पुलिस अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे जान का खतरा बना हुआ है, वहीं आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।