फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eating poisonous substance The young man's death

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Thu, 07 May 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Eating poisonous substance The young man's death
गांव ठिंगरी स्थित अपने साढ़ू के घर आए युवक ने बृहस्पतिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगते ही उसे सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि करीब दो महीने पहले पत्नी की मौत हो जाने से वह काफी परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

अल्हागंज के मोहल्ला बगिया निवासी जगन्नाथ का 30 साल का पुत्र बबलू बुधवार शाम गांव ठिंगरी स्थित अपने साढ़ू  महावीर सिंह के यहां आया था। सुबह करीब सात बजे उसने घर के बाहर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया तो देखने वालों ने यह बात महावीर को बताई। तुरंत ही महावीर गांव के लोगों के साथ बबलू को जलालाबाद सीएचसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि बबलू की पत्नी गुड्डी की करीब दो महीने पहले जलकर मौत हो गई थी। इसे लेकर वह गहरे सदमे था। उसके ससुराल पक्ष के लोग इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास में लगे हुए थे। इससे वह और परेशान रहने लगा। गांव ठिंगरी के पास ही गढ़ी औरंगाबाद में उसकी ससुराल थी। वह ससुरालियों से बातचीत कराने के लिए अपने साढ़ू के पास आया था, लेकिन कोई बात बनते न देख उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी तीनों बेटियां अपने ननिहाल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed