फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Earthquake by shaking people then Kanpe

पुन: भूकंप के झटकों से फिर कांपे लोग

Sun, 26 Apr 2015 11:07 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Earthquake by shaking people then Kanpe
शनिवार को आए भूकंप की दहशत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को दोपहर दोबारा भूकंप के झटकों से जनजीवन कांप उठा। नेपाल सहित बिहार के कई जिलोें में भूकंप से हुई तबाही देख चुके लोगों को जैसे ही धरती कांपने का अहसास हुआ, वे घरों से निकलकर सड़कों और खुले मैदानों की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार को कामकाजी तबका घरों पर रहकर सनडे की छुट्टी मनाने और टीवी-अखबारों में भूकंप की कवरेज देखने-पढ़ने में जुटा था। इसी दौरान दोपहर 12.39 बजे धरती फिर कांप उठी। घरों में लगे सीलिंग फैन और झूमर पेंडुलम की तरह डोलने लगे। करीब दस सेकेंड तक जमीन थरथराने का अहसास हुआ। हालांकि, आज भूकंप के झटकों की तीव्रता कम रही। इसलिए जरूरी कामों से सड़कों और बाजारों पर निकले लोग धरती में कंपन महसूस नहीं कर पाए।
विज्ञापन

फुर्सत के मूड में घरों में बैठे लोगों को जमीन कांपने का अहसास हुआ तो वे शोर मचाकर सुरक्षित ठिकाने तलाश करते हुए बाहर की ओर भाग निकले। बाजारों में दुकानों की गद्दी छोड़कर व्यापारी सड़क पर आए तो माजरा समझकर सड़कों पर मौजूद लोगों में जल्दी से जल्दी घरों को जाने की होड़ लग गई। पलक झपकते भूकंप की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। करीब दो घंटे तक लोग-बाग जमीन हिलने की चर्चाओं में मशगूल रहे। भूकंप की तीव्रता कम होने से जिले में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। शनिवार को भूकंप के आए झटकों से सहमे लोग अभी इस इससे उबरे भी नही थे कि रविवार दोपहर करीब पौन बजे पुन: झटके आने से हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि रविवार को हल्के झटके ही महसूस किए गए, लेकिन इसके बाद भी लोग घरों के बाहर निकल आए और काफी देर तक इधर-उधर टहलते रहे।  
कलान। कस्बा में रविवार दोपहर एक बजे फिर भूकंप के झटके आने से लोगों में फिर भी दहशत देखी गई। लोग घरों से बाहर भागने लगे और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं में हड़कंप मच गया। सभी छात्राएं भवन से भाग कर बाहर निकल आई और काफी देर बाद वह विद्यालय में अंदर गई।


मृतकों की आत्मा की
शांति को हुई प्रार्थना
जलालाबाद। भूकंप की चपेट में आकर पड़ोसी देश नेपाल में हुई तबाही तथा जनहानि को लेकर आर्य समाज मंदिर में शांति पाठ का आयोजन कर दिवंगतों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर आनंद त्रिवेदी, विक्रांत आर्य, रजत आर्य, रामेश्वर सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।


सोमवार से शिक्षण संस्थाओं
में दो दिवसीय अवकाश
भूकंप के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जिले में सभी शिक्षण संस्थाएं सोमवार और मंगलवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राइमरी से लेकर डिग्री कॉलेज स्तर का कोई भी स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेगा। आदेश के विपरीत कोई शिक्षण संस्था खुली पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



केजी से पीजी तक सभी
शिक्षण संस्थाएं रहेंगी बंद
शाहजहांपुर। भूकंप के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को (दो दिन) केजी से पीजी तक संचालित होने वाले स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने शिक्षा निदेशक के हवाले से बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक, माध्यमिक और विश्वविद्यालय से संचालित होने वाली शिक्षण संस्थाओं तथा मदरसों में 27 और 28 अप्रैल का विशेष सुरक्षा अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों के हित में इस आदेश को कड़ाई से लागू किया जाए।

पुवायां। कैंब्रिज कॉवेंट स्कूल में भी दो दिन तक अवकाश रहेगा। यह जानकारी स्कूल के सह प्रबंधक रचित अग्रवाल ने दी है।

उर्दू परीक्षा के कार्यक्रम में तब्दीली
मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल की चल रही परीक्षाएं भी अवकाश होने के कारण स्थगित की गई हैं। मदरसा एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार जावेद असलम के हवाले से बताया कि 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 29 अप्रैल को तथा 28 अप्रैल की परीक्षा 30 अप्रैल को पूर्व निर्धारित समय और केंद्र पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed