{"_id":"e9b710ed88b19ebc8b4837e73e28b64e","slug":"drunken-home-guards-entered-the-house-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत घर में घुसे होमगार्डों की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत घर में घुसे होमगार्डों की पिटाई
रौसर कोठी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में सोमवार की शाम नशे में धुत दो होमगार्ड एक महिला के घर में घुस गए। होमगार्ड महिला के साथ बदसलूकी करने लगे। महिला और उसके बेटे ने होमगार्डों की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों होमगार्डों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रौसर कोठी में आकांक्षा स्कूल के पीछे रहने वाले राजेश कुमार के घर शाम करीब छह बजे नशे में धुत दो होमगार्ड घुस आए। होमगार्डों ने उनकी पत्नी धनेश्वरी देवी से गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने अपने बेटे से साथ मिलकर दोनों होमगार्डों की डंडों से जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से होमगार्ड बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक किशनपाल यादव और अरुण कुमार अवस्थी शाहबाद (हरदोई) में तैनात हैं। होमगार्डों की पिटाई का नजारा देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।