फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doon Express passengers looted in Tilhar chain

तिलहर में दून एक्सप्रेस के यात्री की चेन लूटी

Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपलाइन की ओर जा रही दून एक्सप्रेस से शुक्रवार को एक रेलयात्री की सोने की चेन तिलहर रेलवे स्टेशन के पास से लूट ली गई। यात्री ने मामले की शिकायत मुरादाबाद के जीआरपी थाना में दर्ज कराई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के थाना बकुआ क्षेत्र के गांव दहिनिया के हरण प्रसाद शुक्रवार की रात को दून एक्सप्रेस से जा रहे थे। रात में जब ट्रेन तिलहर रेलवे स्टेशन के पास थी। उसी वक्त कुछ लोगों ने हरणप्रसाद से सोने की चेन छीन ली। ट्रेन के चलने की वजह से मामले की शिकायत दर्ज नहीं करा सके। हरणप्रसाद ने लूट की घटना की रिपोर्ट मुरादाबाद जीआरपी थाना में दर्ज कराई। इसकी पुष्टि मुरादाबाद के थाना प्रभारी ने मोबाइल फोन से हुई बातचीत में की। घटनास्थल शाहजहांपुर का होने की वजह से वहां से रिपोर्ट शहर के लिए ट्रांसफर कर दी गई। साथ ही शाहजहांपुर के जीआरपी थाना प्रभारी के मोबाइल पर कंट्रोल से इस लूट की सूचना रात करीब साढ़े तीन बजे दी गई। इस बारे में जीआरपी थाना के प्रभारी एसओ शिवशंकर पटेल ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, रिपोर्ट की कॉपी मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed