{"_id":"a3c65523681faf47dc685ed07fef76ec","slug":"domestic-discord-poisoned-two-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में दो महिलाओं ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में दो महिलाओं ने जहर खाया
शाहजहांपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को घरेलू कलह में दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना बंडा क्षेत्र के गांव सिंगापुर में रहने वाले रामलखन की 20 वर्षीय पत्नी विमला देवी से विवाद हो गया था। पति के डांटने पर उसने नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी रमन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रूबी ने विवाद होने पर कीटनाशक पी लिया। रूबी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया, वहीं विमला की हालत में इलाज के बाद सुधार है।
विज्ञापन