फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DNA test will determine child's father's name

डीएनए टेस्ट से तय होगा बच्चे के पिता का नाम

Wed, 10 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
DNA test will determine child's father's name
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
कप्तान बोले मानसिक मंदित पीड़िता को दिलाएंगे इंसाफ 
विज्ञापन

गैंगरेप आरोपियों ने बना दिया नाबालिग को बिन ब्याही मां

मानसिक मंदित लड़की के पुत्र को पिता का नाम दिलाने और उसका पालन-पोषण बेहतर तरीके से कराने के लिए आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इस संबंध में एसपी केबी सिंह ने डीएनए टेस्ट कराने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि लड़की के साथ न्याय हो इसके लिए पूरे प्रयास करेंगे।

पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक मंदित नाबालिग के साथ तीन लोगों ने रेप किया। कई बार रेप करने के दौरान उसके गर्भ ठहर गया। आरोपियों की धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने इस दौरान किसी को कुछ भी नहीं बताया। घरवालों को उसके गर्भवती होने का पता तब चला, जब पेट दर्द की शिकायत पर उसे डॉक्टर को दिखाया गया। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता ने तीन युवकों के नाम बताए, तब फिर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पीड़िता अपने पिता के साथ पुलिस के चक्कर लगाती रहीं। एसपी के आदेश पर 22 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टरकाती रही। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने पुरुषोत्तम उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपियों मोनू और अवनीश ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इस दौरान सात मई को रेप पीड़िता ने पुवायां के सरकारी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। आरोपी जेल में हैं और अब पुलिस पीड़िता के घरवालों की ओर से उठ रहे सवालों पर आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है। इस संबंध में एक सवाल के जवाब में एसपी केबी सिंह ने संकेत दिए हैं। पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने कहा कि मानसिक मंदित लड़की के साथ गलत हुआ है। उसे न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed