{"_id":"5707b76f4f1c1b865cc81116","slug":"dm-s-request-to-recover-the-kidnapped-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बेटियों को बरामद करने की डीएम से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बेटियों को बरामद करने की डीएम से गुहार
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कालोनी अपहृत लड़कियों का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस संबंध में लड़कियों की मां कॉलोनी की अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट जाकर डीएम विजय किरन आनंद से मिलीं। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि कालोनी में रहने वाली सत्ता पक्ष से जुड़ी एक महिला द्वारा आरोपी अपहर्ताओं को संरक्षण देने से पुलिस बेटियों की बरामदगी में दिलचस्पी नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को दोनों लड़कियां आर्य महिला इंटर कालेज से परीक्षा फल लेने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान बरेली मोड़ के पास एक वाहन पर सवार कुछ लोगों ने दोनों बहनों को जबरन अपने साथ बिठाकर ले गए। इस मामले में चौक कोतवाली में कांशीराम कालोनी के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर दोनों बहनों का सुराग लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलोनी में रहने वाली एक महिला सत्ता पक्ष से जुड़ी होने के कारण अपहरण के आरोपी का बचाव कर रही है। उसने अपहृत बहनों की मां को अपने आवास पर बुलाया और कहा कि लड़कियों की वापसी कराने पर उनकी शादी उन्हीं लड़कों से करनी होगी, जो उन्हें अपने साथ ले गए हैं। परिवारीजनों के अनुसार तीन दिन के अंदर बेटियां बरामद न होने पर वे कोई कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगी और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन