Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 1.14 lakh swindled under the pretext of getting a credit card issued; wife's mobile also hacked.

Jind News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर 1.14 लाख रुपये ठगे, पत्नी का मोबाइल भी किया हैक

Sat, 07 Nov 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.14 lakh swindled under the pretext of getting a credit card issued; wife's mobile also hacked.
जींद। बैंक ऑफ बड़ौदा का क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सफीदों क्षेत्र के गांव ऐचरां कलां निवासी प्रवीन से 1,14,999 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले पीड़ित से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ओटीपी की जानकारी हासिल की। इसके बाद उसकी पत्नी के मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके लिए 2 लाख 80 हजार रुपये की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड ऑफर आया है। ठगों ने कार्ड बनवाने के नाम पर उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी मांगी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उनसे ओटीपी भी हासिल कर लिया और उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी करवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रवीण के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से बीओबी कार्ड एप डाउनलोड करनी थी। प्रवीण ने बताया कि वह आईफोन इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनके फोन में एप नहीं चल पाई। इस पर ठगों ने उनसे किसी एंड्रॉयड फोन का नंबर मांगा। उन्होंने अपनी पत्नी पूजा का मोबाइल नंबर दे दिया। आरोपियों ने पत्नी के मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी भी ले ली। इसके बाद एप तो चलने लगी लेकिन उनकी पत्नी का मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण के अनुसार, 31 अक्तूबर को उनकी पत्नी के मोबाइल पर 49 हजार, 29 हजार और 5131 रुपये कटने के मैसेज आए। इसके बाद 4 नवंबर को 3267 और 28601 रुपये की निकासी के संदेश मिले। इस तरह आरोपियों ने उसके बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से कुल 1,14,999 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed