Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leader fired upon after being pursued by a Scorpio vehicle

Baghpat News: स्काॅर्पियो से पीछा करने के बाद भाजपा नेता पर फायरिंग

Sat, 07 Nov 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP leader fired upon after being pursued by a Scorpio vehicle
स्काॅर्पियो से पीछा करने के बाद भाजपा नेता पर फायरिंग
विज्ञापन

-शादी समारोह से घर जाते समय सफेद स्काॅर्पियो में आए हमलावरों ने ओवरटेक करने के बाद किया हमला
- ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह गुर्जर पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोनीपत में शादी समारोह से वापस घर जाते समय निवाड़ा-बाघू मार्ग पर सफेद स्काॅर्पियो में आए चार हमलावरों ने ओवरटेक करने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेरसिंह गुर्जर पर हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग भी की, जिसमें शेरसिंह बाल-बाल बच गए। भाजपा नेता ने मेरठ निवासी आर्यन, उज्ज्वल, प्रांजल, अंश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
शेरसिंह गुर्जर ने बताया कि तीन नवंबर की रात सोनीपत में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी से वापस घर जा रहे थे। निवाड़ा से बाघू मार्ग पर पहुंचे तो एक सफेद स्काॅर्पियो गाड़ी पीछे आई और उसमें सवार युवकों ने हूटर बजाकर ओवरटेक करने का प्रयास किया। स्काॅर्पियो सवार युवकों ने ओवरटेक करने के बाद उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद मेरठ जिले के बुबकपुर निवासी आर्यन, उज्जवल, प्रांजल और अंश ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने धमकी दी। तभी शोर सुनकर प्रदीप, संजय समेत अन्य लोग वहां आ गए। हमलावर फायरिंग करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दूसरे मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed