Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने फर्जी दस्तावेज पर बैंक से लिया 4.19 लाख का ऋण

Sat, 07 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने एक युवक के नाम और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर चार लाख 19 हजार रुपये का ऋण ले लिया। युवक को इसकी भनक तब लगी, जब उसने अपना सिबिल स्कोर चेक किया। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय विहार निवासी मोहित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर 2024 को उसके नाम पर 4 लाख 19 हजार रुपये का लोन जारी किया गया था। उसने न तो इस लोन के लिए आवेदन किया था और न ही किसी कंपनी से इतनी रकम उधार ली थी। उसे इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब उसने अपना सिबिल स्कोर चेक किया तो उसके नाम पर चल रहे लोन का पता चला। यह देखकर वह हैरान रह गया। इसके बाद मोहित सेक्टर-17 हुडा स्थित संबंधित फाइनेंस कंपनी की नजदीकी ब्रांच में पहुंचा और लोन के बारे में जानकारी मांगी। वहां से उसे लोन एग्रीमेंट की कॉपी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि आदित्य बिरला कैपिटल और आदित्य बिरला फाइनेंस इंडिया लिमिटेड से उसके नाम पर लोन चल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने लोन एग्रीमेंट की जांच की तो उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उसकी नहीं थी। मोहित का आरोप है कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम पर लोन लिया गया और अब इसका खामियाजा उसे सिबिल स्कोर खराब होने के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

एसपी कार्यालय में दी थी शिकायत
पीड़ित ने मामले की शिकायत एक सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी थी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा यमुनानगर की ओर से मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गांधी नगर थाना एसएचओ विशाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed