{"_id":"90988e6be97199d9c1dafde9c0bf1524","slug":"district-judge-the-prison-inspected-by-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, एसपी ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज, एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज इफाकत अली और एसपी बबलू कुमार ने शनिवार को जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में अधिकारियों को सब ठीकठाक मिला।
जिला जेल में दिन करीब साढ़े 11 बजे जिला जज इफाकत अली और एसपी बबलू कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव और सीओ सदर अनुराग दर्शन जेल पहुंचे। अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों, मेस, अस्पताल और शौचालय का निरीक्षण किया। जेल में बंद महिला और पुरुष बंदियों से पूछताछ की कि जेल में खाना और स्वास्थ्य सेवाएं समय में मिल रही हैं या नहीं। कई बंदियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। जिसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
एसपी बबूल कुमार ने बताया कि जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया था। जिसमें जेल की सफाई व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाले खाना और अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बंदियों से उनकी परेशानी पूछी गई। जेल में सब कुछ ठीक पाया गया।