{"_id":"5e842310d4dd32272135d06139855d75","slug":"diesel-truck-parked-in-the-station-batteries-tarpaulins-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में खड़े ट्रक से डीजल, बैटरी, तिरपाल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में खड़े ट्रक से डीजल, बैटरी, तिरपाल चोरी
पुवायां।
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खीरी के थाना पसगवां के गांव डुडौलिया निवासी दिलगाब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ट्रक को एक मुकदमे में 30 दिसंबर को थाने में बंद किया गया था। उन्होंने वाहन चालक की जमानत चार जनवरी को कराई और कोर्ट से ट्रक रिलीज कराया। जब वह कोर्ट का आदेश लेकर पसगवां थाने पहुंचे तो ट्रक स्टार्ट ही नहीं हुआ। मिस्त्री को बुलाने पर पता चला कि ट्रक की बैटरी, जैक, दो तिरपाल, टैंक का सारा डीजल गायब था। उनका आरोप है कि ट्रक की बैटरी, डीजल व अन्य सामान थाने में खड़े रहने के दौरान चोरी हुआ। दिलबाग सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराए जाने, चोरी गया सामान बरामद करने और चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन