{"_id":"f052f18211ceee2fc9e49259616db46e","slug":"death-of-elderly-fell-on-cooking-gas-burning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते जलती गैस पर गिरे वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते जलती गैस पर गिरे वृद्ध की मौत
रोजा।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय बेहोश होकर जलती गैस पर गिरे एक वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि जलने से उसकी मौत होना नहीं प्रतीत हो रही है। घरवालों का अनुमान है कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। घरवालों ने देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
यह वाक्या थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे का है। गांव के 65 वर्षीय किंदर लाल अकेले ही घर में रहते थे। उसके तीन पुत्र अपने परिवार के साथ गांव में अलग रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किंदर लाल अपने लिए गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी बीच अचानक बेहोश होकर वह जलती गैस पर गिर गए।
घटना के कुछ पल बाद किंदर लाल की पांच साल की पौत्री देविका घर पहुंची तो बाबा को जलते हुए देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मौके पर कई ग्रामीण आ गए, जिन्होंने जलती गैस को पहले बुझाया और बेदम पड़े किंदर लाल को देखा, तब तक उनकी सांसें थम गई थीं।
विज्ञापन
मृतक किंदर लाल के बेटे मुकेश ने बताया कि मां के निधन के बाद से उसके पिता घर से अलग रहते थे और अपना खाना अपने आप बनाते थे। किंदर लाल के बाल सीना आदि कुछ नहीं जला था। बांये माथे और दाहिने कंधे पर जलने का निशान पाया गया है। हो सकता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो। इस मामले में घरवालों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।