फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death - Man hit by train to come in

ट्रेन की चपेट में आकर की-मैन की मौत

Mon, 30 Mar 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Death - Man hit by train to come in
ड्यूटी पर कार्यरत की-मैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) ने तिलहर कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची सिविल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंडांडा के 55 वर्षीय जयराम पुत्र सुंदरलाल रेलवे में की-मैन है। रविवार को वह पटरियों को चेक रहे थे। रविवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब वह डाउन लाइन पर आ रही किसी ट्रेन की चपेट में कुंआंडाडा के सामने ही रेलवे लाइन पर आ गए। इसकी सूचना पत्नी मंजू देवी और बेटे अशोक को मिली, लेकिन इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जयराम के दो बेटियां और तीन बेटे अभी छोटे हैं। वह बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed