{"_id":"6af228e3fc8f1aae5c08d3d3","slug":"fires-broke-out-at-16-locations-on-diwali-fire-engines-remained-on-the-move-throughout-the-night-karnal-news-c-18-knl1018-1028785-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिवाली पर 16 जगह लगी आग, रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिवाली पर 16 जगह लगी आग, रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां
विज्ञापन
करनाल। दिवाली पर शहर से लेकर गांवों तक हुई आतिशबाजी के बीच आग लगने की 16 घटनाएं सामने आईं। कहीं खाली प्लॉटों में पड़े कचरे और कबाड़ ने आग पकड़ी तो कहीं पराली के ढेर आग की चपेट में आ गए। दो मकानों और एक कार में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। आग की सूचनाओं के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां रातभर अलग-अलग इलाकों में दौड़ती रहीं। गनीमत रही कि इन घटनाओं में संपत्ति को ही नुकसान पहुंचा है।
दमकल विभाग के अनुसार, आठ नवंबर को जिले में 16 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा 10 घटनाएं करनाल सेक्टर-4 फायर स्टेशन के क्षेत्र में हुईं। जुंडला गेट फायर स्टेशन के अंतर्गत तीन घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि निसिंग में दो और नीलोखेड़ी में एक जगह आग लगी। घीड़ क्षेत्र में पराली के ढेर में आग लगने की सूचना भी मिली। इन घटनाओं के चलते दमकल कर्मियों को लगातार मोर्चा संभालना पड़ा।
खाली प्लॉटों में कचरे और कबाड़ ने पकड़ी आग
आग लगने की आठ घटनाएं खाली प्लॉटों में हुईं। यहां पड़े कचरे और कबाड़ में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जुंडला गेट स्टेशन के अंतर्गत आरके पुरम की गली नंबर दो में कबाड़ में आग लगी। शिव कॉलोनी में खाली प्लॉट में पड़े कचरे ने आग पकड़ ली। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर भी खाली जगहों में आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मकान में खड़ी कार और पराली के ढेर भी आए चपेट में
मॉडल टाउन में मकान के अंदर खड़ी कार में आग लग गई। वहीं घीड़ क्षेत्र में करीब 9:13 बजे पराली के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर भी पराली के ढेर में आग लगी। दो मकानों में आग लगने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। सेक्टर-4 फायर स्टेशन के दमकल अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार दिवाली पर जिले में आग लगने की कुल 16 घटनाएं हुईं। सूचना मिलते ही दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया। उनका कहना है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी घटनाएं छोटी थी और समय पर काबू पाया गया।