{"_id":"6af229548249a169cb0ab39e","slug":"rahul-was-murdered-over-financial-dealings-and-an-old-grudge-karnal-news-c-18-knl1018-1028761-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लेनदेन और पुरानी रंजिश में की थी राहुल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लेनदेन और पुरानी रंजिश में की थी राहुल की हत्या
विज्ञापन
राहुल फाइल फोटो
करनाल। सेक्टर-12 में युवक राहुल की हत्या के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सोहित उर्फ डोन को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी और राहुल पहले दोस्त थे। पुलिस के अनुसार, लेनदेन व पुरानी रंजिश में आरोपी ने चार नवंबर की रात राहुल को बातचीत करने के बहाने पार्क में बुलाया और डंडे से उस पर कई वार किए।
गंभीर चोटों के कारण राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को रविवार को मुगल कैनाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एक दिन के रिमांड के बाद सोमवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना सिविल लाइन के प्रभारी विक्रांत और जांच अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार, चार नवंबर की रात पुलिस को राहुल की पिटाई की सूचना मिली थी। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर सोहित उर्फ डोन के खिलाफ हत्या और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी सोहित उर्फ डोन बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे मुगल कैनाल क्षेत्र से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
रुपये न देने पर की थी पिटाई
मृतक की बहन आरती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने राहुल से पैसे मांगे थे। इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। आरती के अनुसार, परिवार निर्मल कुटिया गुरुद्वारे से लौट रहा था। रास्ते में राहुल कुछ सामान लेने के लिए रुक गया था। इसके बाद वह घर की तरफ आ रहा था, तभी आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि राहुल ने बचने के लिए परिवार को आवाज लगाई, लेकिन आरोपी उसे वापस खींचकर पार्क में ले गया और हमला कर दिया। परिजन पहुंचे तो राहुल बेहोशी की हालत में मिला।