Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Customer and shopkeeper clash trading kicks and punches after the customer asks for an extra bag for two boxes of sweets.

Karnal News: दो डिब्बे मिठाई के साथ अतिरिक्त थैला मांगने पर भिड़े ग्राहक-दुकानदार, चले लात-घूसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Customer and shopkeeper clash trading kicks and punches after the customer asks for an extra bag for two boxes of sweets.
व्यक्ति पर हमला करते हुए आरोपी का सीसीटीवी
घरौंडा। दो डिब्बे मिठाई खरीदने के बाद एक अतिरिक्त कैरीबैग मांगने की बात इतनी बढ़ गई कि ग्राहक और दुकानदार आमने-सामने आ गए। रेलवे रोड स्थित गोयल स्वीट्स पर शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच दुकान के अंदर और बाहर जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

नौबत यहां तक पहुंची कि दुकान में रखी कुर्सियां और मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी एक-दूसरे पर फेंका गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि दुकानदार पक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों के आरोपों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली से एक परिवार घरौंडा में पूजा-अर्चना करने आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के कुछ सदस्य रेलवे रोड स्थित गोयल स्वीट्स पर मिठाई खरीदने पहुंचे। दुकानदार मनोज गोयल के अनुसार, ग्राहकों को दो डिब्बे मिठाई एक पॉलीबैग में डालकर दे दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने एक अतिरिक्त कैरीबैग मांगा। दुकान कर्मचारी छोटू ने बताया कि आमतौर पर पांच-छह डिब्बे मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को ही अतिरिक्त बैग दिया जाता है। इसी बात पर ग्राहक नाराज हो गए और कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोला- साथियों को बुलाकर किया हमला
दुकानदार मनोज गोयल का आरोप है कि पॉलीबैग को लेकर ग्राहक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर और उसके भाई अशोक गोयल पर हमला कर दिया। मनोज के अनुसार, दुकान में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाने का प्रयास किया। मारपीट में अशोक और मनोज दोनों को चोटें आईं।


ग्राहक पक्ष का आरोप- पैसे वापस मांगे तो दुकानदार ने की मारपीट
ग्राहक पक्ष का आरोप है कि कैरीबैग बढ़ने पर उन्होंने मिठाई के पैसे वापस मांगे थे। इस पर दुकानदार और उसके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि बाद में दुकानदार पक्ष के लोगों ने उनकी कार को भी घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान दुकान में काफी तोड़फोड़ और सामान फेंकने की स्थिति बनी रही। घटना में घायल अशोक गोयल और मनोज गोयल को घरौंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अशोक की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे करनाल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed