फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dcm accident on hulasnagra railway crossing

हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर डीसीएम पलटी

Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
dcm accident on hulasnagra railway crossing
accident - फोटो : amar ujala
मंगलवार रात कटरा के हुलासनगरा क्रासिंग के पास डीसीएम गाड़ी पलट जाने से उसमें सवार कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें बरेली ले जाया गया, जहां गांव सरैंया निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक किशोर समेत दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीसीएम सवार सभी ग्रामीण घुइयां बेचने बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरैंया निवासी करीब 65 वर्षीय बाबूराम तथा इसी गांव के सुरेश का 30 वर्षीय पुत्र रामलखन, राधेश्याम का 15 वर्षीय पुत्र कन्हई तथा सत्यपाल का 28 वर्षीय पुत्र वीरेश पाल अपनी-अपनी घुइया डीसीएम वाहन पर लादने के बाद उसे बेचने के लिए बरेली को गए। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद डीसीएम वाहन का अगला पहिया बर्स्ट हो जाने से वह असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद एंबुलेंस ने सभी घायलों को सिद्धि विनायक अस्पताल मे भर्ती करा दिया, जहां बाबूराम ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया जबकि कन्हई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा उक्त डीसीएम में गांव दिबियापुर के भी कई ग्रामीण अपनी घुइयां लेकर जा रहे थे वह सभी भी चुटहिल हुए हैं उनमें भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक बाबूराम की दो शादियां हुई थीं, जिनमें पहले बीबी के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बीवी की सात संतानों में से बेटी बेबी की शादी तय हो चुकी थी और 11 जुलाई को उसकी बारात आनी थी। इस हादसे के बाद इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौजूदा समय बाबूराम ही इस परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed