{"_id":"9a745c8b5cbc26d55835073679ef41c1","slug":"crime-hindi-news-967","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद युवक को बंधक बनाकर खेत में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद युवक को बंधक बनाकर खेत में फेंका
सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में भरगवंा रोड पर गांव नौसेरा के पास सोमवार की रात घात लगाए बदमाशों ने गांव इटौरा बंजर में रहने वाले विकास दीक्षित से 50 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
गांव इटौरा बंजर निवासी विकास दीक्षित रात करीब आठ बजे बाइक से घर वापस जा रहे थे। भरगवां रोड पर गांव नौसेरा के पास घात लगाए चार-पांच बदमाशों ने सड़क पर रस्सा लगाकर विकास की बाइक रोक ली। बदमाशों ने असलहा दिखाकर उनसे 50 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथपैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। मंगलवार की सुबह किसी तरह से हाथपैर खोलकर विकास थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लूट करने वाले एक व्यक्ति को पहचानते है। एसओ शाहिद अली ने बताया कि घटना संदिग्ध है। लेनदेन को लेकर लूट का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन