फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Converted to marriage The girl 's boyfriend sent home

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने वाली लड़की प्रेमी के घर भेजी

Sun, 29 Mar 2015 11:26 PM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Sun, 29 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Converted to marriage The girl 's boyfriend sent home
धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से निकाह रचाने वाली लड़की को पुलिस ने थाने से ही प्रेमी के साथ घर भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने लड़की के बयान कोर्ट में कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में सिलाई कारखाने में काम करता था। वहीं बिहार की महिला भी काम करती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना होने के चलते युवक का महिला की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया था। बृहस्पतिवार को दोनों दिल्ली से बंडा आए और शुक्रवार को लड़की ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से निकाह कर लिया। जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। शनिवार को पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले आई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में लड़की ने खुद को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कही थी। पुलिस ने लड़की की बड़ी बहन से भी मामले की जानकारी ली थी। बाद में पुलिस ने कहा था कि लड़की के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात लड़की को प्रेमी के साथ घर भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ रजी अहमद का कहना है कि एसपी साहब को मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लड़की के बालिग होने पर दोनों को छोड़ने को कहा था। इसके बाद लड़की को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed