{"_id":"a546f82ba175196a632ac1b950ad427a","slug":"coil-robbing-passers-by-fleeing-crook-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडल लूट कर भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडल लूट कर भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने पकड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को राहगीरों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को कोतवाली ले गई। बदमाश के पास महिला से लुटे कुंडल और तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे शाहजहांपुर रोड पर कस्बे से पांच किलोमीटर दूर उबरिया मंदिर के पास हुई। बदायूं के थाना उसावां के गांव गौतरा निवासी किशनपाल और उसकी पत्नी माया देवी बाइक पर कांट थाना क्षेत्र के गांव कौड़ा जा रहे थे। रास्ते में पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने किशनपाल को ओवरटेक करके उनकी बाइक रुकवा ली। जब तक किशनपाल कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सीने पर टेक दिया और उनकी पत्नी मायादेवी के कुंडल लूटने के बाद भागने लगा। उसके भागते ही किशनपाल ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां आसपास मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर बाइक समेत बदमाश को रोक लिया। तुरंत इसकी सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक समेत बदमाश के कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा तथा लुटे गए कुंडल मिल गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मनोज यादव निवासी सराय साधौ बताया है। बदमाश को कोतवाली लेकर आई। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन