फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CMS caught prescription with medicine outside hospital

सीएमएस ने पकड़ी बाहर की लिखी दवा की पर्ची 

Thu, 10 Aug 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
CMS caught prescription with medicine outside hospital
medicine

जिला अस्पताल में गरीबाें की जेब पर पड़ रहे डाके को बृहस्पतिवार खुद सीएमएस  डॉ. केशव स्वामी ने पर्दाफाश कर दिया। डॉ. स्वामी ने अस्पताल के एक डॉक्टर के हाथ की लिखी बाहर की दवाई की पर्चियों को पकड़ लिया। इसके बाद तो सीएमएस दिन भर ओपीडी में और डॉक्टरों की पर्चियों को तलाशने में जुटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह सीएमएस राउंड पर निकले तो किसी मरीज ने हड्डी विभाग के डॉक्टर की शिकायत की। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर के बाहर एक मरीज के हाथ में पर्ची दिखने पर उसे रोक लिया। पहले तो उसने पर्ची को छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब सीएमएस ने डपटा तो हाथ में थमा दी। उन्होंने पूछा कि किस डॉक्टर ने लिखी है बाहर की दवा, तो उसने बताया कि हड्डी के डॉक्टर ने। बाद में जब पर्ची की जांच की गई तो पता चला कि पर्ची डॉ. वाईपी गौतम ने लिखी थी। इसके बाद सीएमएस फुल एक्शन में आ गए और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों से बाहर की दवाई लिखे जाने संबंधित जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed