{"_id":"56f68a4c4f1c1b7521f14d92","slug":"close-to-half-a-million-cargo-flown-home-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
घ्ार में चाोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में शुक्रवार रात चोरों ने रिटायर्ड जल निगम कर्मचारी के घर को निशाना बनाया। बंद घर में घुसे चोर करीब डेढ़ लाख का माल उड़ा ले गए। पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोर फायरिंग करते हुए भाग गए। जवाब में मोहल्ले वालों ने फायरिंग की। कंट्रोल रूम को सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इससे मोहल्ले वालों में खासा रोष है। इस घटना की तहरीर थाना सदर बाजार में दे दी गई है, लेकिन शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सुभाषनगर कालोनी निवासी जल निगम के रिटायर्ड क्लर्क शशिकांत सक्सेना का पैतृक घर कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला महाजनान में है। सोमवार को वह होली मनाने को जलालाबाद चले गए। अगले दिन मंगलवार को उनका बेटा हर्षित और उसकी पत्नी शोभना भी जलालाबाद चले गए। उनके घर में ताला पड़ा था। उन्होंने ने रात में घर की देखरेख के लिए पड़ोसी रमेश से कह दिया था। रात में रमेश उनके घर में सो जाते थे। शुक्रवार को रमेश अपनी रिश्तेदारी में चले गए। उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर शशिकांत को दे दी थी। शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर शशिकांत के घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी प्रदीप की पत्नी अंजली जाग गई। उन्होंने अपने पति प्रदीप को जगाया। उन्होंने कंट्रोल रूम के सौ नंबर पर फोन किया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने मोबाइल से मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी दी। मगर इस बीच चोरों ने अंदर वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखी तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक सोने की चेन, 10-12 कीमती साड़ी, 11 हजार रुपये और रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। मोहल्ले वालों के शोर मचाने पर चोर फायर करते हुए भाग लिए। जवाब में मोहल्ले वालों ने भी अपने घरों की छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। मगर चोर पीछे खेतों के रास्ते से होकर निकल गए।
सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
पड़ोसी ने करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम को फोन करके चोरों के होने की सूचना दी। उनके दो बार फोन करने के बावजूद कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला। मोहल्ले में सूचना फैलने पर कई लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन वहां का फोन रिसीव नहीं हुआ। मोहल्ले वालों का कहना है कि पुलिस ने पहले फोन को गंभीरता से लिया होता तो चोरी होने से बच जाती।
चोरी की घटना की तहरीर नहीं मिली है। इसमें किसी अपने का हाथ होने की संभावना है। मामले की जांच की जा रही है। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
पड़ोसी ने करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम को फोन करके चोरों के होने की सूचना दी। उनके दो बार फोन करने के बावजूद कंट्रोल रूम से कोई जवाब नहीं मिला। मोहल्ले में सूचना फैलने पर कई लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन वहां का फोन रिसीव नहीं हुआ। मोहल्ले वालों का कहना है कि पुलिस ने पहले फोन को गंभीरता से लिया होता तो चोरी होने से बच जाती।
विज्ञापन
चोरी की घटना की तहरीर नहीं मिली है। इसमें किसी अपने का हाथ होने की संभावना है। मामले की जांच की जा रही है। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार