{"_id":"59bfcac74f1c1b1e688b5331","slug":"close-circuit-cameras-to-monitor-mscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे क्लोज सर्किट कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे क्लोज सर्किट कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसीएफ मैदान में 20 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला एवं मेला प्रदर्शनी में इसबार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। एक ओर जहां मैदान में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं टॉवर के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मेला परिसर में चप्पे पर वर्दीधारी और सिविल ड्रेस में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इस संबंध में ओसीएफ रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक एवं महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी, संरक्षक/अपर महाप्रबंधक विंदेश्वर सिंह और मेला समिति के अध्यक्ष/संयुक्त महाप्रबंधक एसएस डोईफोडे ने संयुक्त प्रेसवार्ता में मीडिया को जानकारी दी। जीएम ने बताया कि श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 सितंबर को शाम सात बजे दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष जूही बैनर्जी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर से विधिवत रामलीला मंचन शुरू हो जाएगा। पहली अक्तूबर को दशहरा और सात अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। मेला एवं प्रदर्शनी को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 13 उपसमितियां बनाई गई हैं। मेला मैदान में चारों दिशाओं में बड़े निकास द्वार बनाए गए हैं और प्रदर्शनी का भ्रमण करने के लिए 40 से 50 फिट चौड़े रास्ते बनाए गए हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्माणी के सुरक्षाकर्मियों के साथ सीएमपी, पुलिस और होमगार्ड के कैंप कार्यालय भी बनाए जाएंगे। मेडिकल और फायर ब्रिगेड के कैंप भी लगाए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था भी पहले से बेहतर की जा रही है। मेले में लगने वाले झूलों और दुकानों को मानक अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सेफ्टी मानक के लिए सभी को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। मेले में खानपान के नमूने भी बराबर लिए जाएंगे। जीएम ने बताया कि रामलीला मंचन देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग की जा रही है। इस अवसर पर महासचिव आरबी सिंह, सचिव अनुज सक्सेना, सूचना एवं प्रसार समिति के अध्यक्ष अनुज शेखर, राजेश कंचन, गोविंद कृष्ण वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन