फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clan of plundering millions hostage

कुनबे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रोजा। फकरगंज गांव में आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने पूरे घर को बंधक बनाकर 23 हजार की नगदी सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिये। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कई स्थानों पर छापामारी भी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। अनूप सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी फकरगंज ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे आठ सशस्त्र बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आये। कमरों मे लेटे हुये उसके छोटे भाई राहुल सिंह, उसकी पत्नी नीरज, मां ऊषा देवी और पत्नी सुमन सिंह को बंधक बना लिया सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। अनूप ने बताया कि दो बदमाश मेन गेट पर खड़े रहे जबकि अन्य ने महिलाओं के कानो से कुंडल, पैरो की पायलें, बक्सों में रखी 23 हजार रुपये नगदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में उत्पात मचाते रहे और बार- बार तमचां दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। बदमाशों के जाने के बाद सोमवार तड़के अनूप सिंह ने किसी तरह से अपने को बंधन-मुक्त कर कमरे का दरवाजा खोला और अपने भाई अभिषेक सिंह को घटना से अवगत कराया। तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर एसआई तेजपाल सिंह भी मौके पर गये और काफी देर तक कांबिग करते रहे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। रोजा थाना के प्रभारी निरीक्षक कमरून हसन खां ने बताया कि मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया अमल में लायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed