फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Choupal shot sleeping elderly

चौपाल में सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली

Mon, 06 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Choupal shot sleeping elderly
चौपाल में सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली
खुदागंज के गांव नवादा दरोबस्त में आधी रात के बाद गांव के ही कुछ दबंगों ने चौपाल पर सो रहे बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली उसकी बायीं जांघ में लगी। घायल अवस्था में बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की ओर से थाना खुदागंज में चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए बृजपाल सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर चौपाल में सो रहे थे, कि रात करीब ढाई बजे कुछ लोगों की आहट सुनाई पड़ी, जिससे उनकी नींद टूट गई। उन्होंने लोगों को आवाज दी तो एक व्यक्ति ने राइफल से उनके ऊपर फायर झोक दिया। गोली उनकी बायीं जांघ में लगी। इसके बाद वह लोग भाग गए। रात में घरवालों ने कटरा के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। उन्होंने चार लोगों को पहचान लिया, जबकि दो लोग अज्ञात थे। सभी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed