{"_id":"6bf83783db5c176e83b0cb17235b3282","slug":"chori-hindi-news-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने खुद ही ढूंढ़ निकाले चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित ने खुद ही ढूंढ़ निकाले चोर
पुवायां।
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टकेली में मनोज वर्मा के घर में 25 फरवरी की रात उनके ही नौकर मुरारी ने साथियों के साथ मिलकर दो लाख की नगदी सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी करा दी थी। पीड़ित ने सुरागरसी के बाद मंगलवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
मनोज वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही मुरारी उनके घर तीन वर्ष से नौकरी करता है। मुरारी ने गांव के ही रामेंद्र उर्फ नन्हें, कामता और श्यामू से मिलकर घर में चोरी की योजना बना डाली। 25 फरवरी की रात आरोपी सीढ़ी के सहारे उनके घर में घुस आए और कमरे में रखी दो लाख की नगदी, सोने के कंगन, लर, अंगूठी, पायजेवरी, कमर बिछुआ, पायलें आदि सामान चोरी कर लिया था। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने खुद ही सुरागरसी की तो पता लगा कि उनके चोरी में नौकर का हाथ है। मुरारी से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। इसके बाद उन्होंने नौकर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों नामजदों से पूछताछ कर रही है। चोरी गया माल अभी तक बरामद नहीं हो सका है।