{"_id":"08daa9e790fad485066e2cc4afd07860","slug":"chori-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से संदिग्ध हालात में 2.26 लाख गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी से संदिग्ध हालात में 2.26 लाख गायब
शाहजहांपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालानगर में रहने वाली रूमा बोस की बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से शनिवार की दोपहर 2.26 लाख रुपये संदिग्ध हालात में निकल गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
मोहल्ला महमंद जलालानगर में रहने वाली रूमा बोस के पति अशोक बोस रेलवे में कर्मचारी थे। 16 जनवरी को हार्टअटैक से उनके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद मिले फंड को वह बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी स्कीम में लगाना चाहती थीं। शनिवार को दिन में करीब 12.30 बजे उन्होंने अपने बेटे गौरव के साथ स्टेट बैंक की टाउन हाल शाखा से 3.92 लाख रुपये निकाले। अपने पास से आठ हजार रुपये मिलाकर चार लाख रुपये एक कपड़े के थैले में रखकर स्कूटी की डिग्गी में बेटे गौरव से रखवा दिए।
गौरव ने थैला डिग्गी में रखकर उसे लॉक कर दिया। इसके बाद दोनों बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा पहुंचे। गौरव स्कूटी खड़ी करने के बाद मां के साथ बैंक के अंदर फार्म लेने चला गया। इसी बीच करीब पांच मिनट के अंदर स्कूटी में रखे थैले से 2.26 लाख रुपये गायब हो गए। स्कूटी की डिग्गी का लॉक भी नहीं खुला था।
विज्ञापन
रूमा के मुताबिक स्कूटी की गद्दी के नीचे बनी डिग्गी से किसी ने साइड से हाथ डालकर रुपये निकाल लिए थे। थैला गद्दी के नीचे से थोड़ा बाहर भी निकला दिख रहा था। रूमा ने रुपये चोरी होने की तहरीर थाना सदर बाजार में दी। पुलिस ने स्कूटी की गद्दी के नीचे रखे थैले में हाथ डालने की कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं घुसा।
इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक बगैर लॉक खुले गद्दी के नीचे से हाथ डालकर रुपये निकालना संभव नहीं है। अगर किसी को रुपये निकालने ही थे तो वह सभी निकाल ले जाता। मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।