फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chairman 's nephew accused of murder attempt

चेयरमैन के भतीजे पर जानलेवा हमले का आरोप

Thu, 21 Jan 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के भतीजे सुनील कुमार उर्फ सोनू पर वार्ड नंबर दो मोहल्ला नौगवां कोट के सदस्य संजय त्रिपाठी पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप है। इस मामले को लेकर थाने पहुंचे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे घंटों हंगामा होता रहा। अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने चेयरमैन के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य संजय त्रिपाठी ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर वह खेत से वापस आ रहे थे। रास्ते में साथियों के साथ मिला चेयरमैन गुड्डी देवी का भतीजा व रामचंद्र गुप्ता का पुत्र सुनील गुप्ता उर्फ सोनू गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर सोनू ने तमंचा निकाला और संजय त्रिपाठी के सीने से सटाकर फायर झोंकने की कोशिश की। संजय त्रिपाठी का समय अच्छा था जो तमंचा मिस हो गया और उनकी जान बच गई। इसके बाद वह शोर मचाते हुए मौके से भाग गए और चेयरमैन के आवास में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

घटना के बाद संजय थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। घटना की जानकारी पाकर तमाम लोग थाने आ पहुंचे। पुलिस ने जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली को तो लोगों का आक्रोश भड़क गया। नगर पंचायत के कई सदस्यों और अन्य लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच चेयरमैन गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता और आरोपी के पिता रामचंद्र गुप्ता थाने पहुंच गए। उन्हें देखते हुए लोग और भड़क गए। इससे दोनों पक्षों के बीच तनातनी होने लगी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने सुनील गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दोनों लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात निराधार है। राजनीति के चलते मामले को तूल दे दिया गया है। जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा।
-लक्ष्मण गुप्ता, चेयरमैन गुड्डी देवी के पति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed