{"_id":"8bf5a005527601202fd3db90b327c1be","slug":"caught-by-police-who-threatened-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में रहने वाले 75 वर्षीय सिरदार ने रविवार को कलक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी दी थी। पुलिस ने उन्हें गांव से निकलते ही मिट्टी के तेल के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सिरदार ने करीब दो सप्ताह पहले डीएम को एक प्रार्थना-पत्र देकर आत्मदाह कर लेने की धमकी दी थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि 11 जनवरी की सुबह सिंधौली क्षेत्र के गांव चक कन्हऊ और पुवायां क्षेत्र के जेबां गांव के रहने वाले कुछ दबंग हथियारों से लैस होकर गांव चिनौर जा धमके। उसकी जमीन पर कब्जा करने को ईंटों से नींव भराना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर दबंगों ने सिरदार के बेटे बालिस्टर व हवलदार को डंडों से बुरी तरह पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दबंग भाग गए। सिरदार कर कहना था कि अगर न्यायोचित कार्रवाई न होने पर वह रविवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेगा। तभी से उस पर पुलिस की नजर थी। रविवार सुबह सदर पुलिस को सिरदार के आत्मदाह करने के लिए कलेक्ट्रेट जाने की सूचना मिली। इससे गांव के बाहर पहुंचते ही सिरदार को पुलिस ने दबोच लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन