{"_id":"58ed2cee4f1c1bbc7fcf5334","slug":"cashier-in-cash-in-the-shopkeeper-s-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर नकदी लूटी
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे फर्रुखाबाद रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश गुल्लक में रखे 37 सौ रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित व्यापारी बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक शर्मा का छोटा भाई है।
कस्बे के मोहल्ला बाबूनगर निवासी विश्वास शर्मा ने पुलिस को बताया कि धर्मकांटे के सामने उनकी परचून की दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान के पास लगी पेप्सी की क्रेट के पीछे से निकलकर दो लोग आए और सिर पर जोर से हाथ मारा। जब उन्होंने सिर उठाकर देखा तभी एक ने आंख में पिसी मिर्च डाल दी। चेज जलन होने पर वह चीखने लगे लेकिन इसी बीच बदमाश गुल्लक में रखे 37 सौ रुपये निकालकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।