फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car damage after colliding with truck

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, जाम लगा

Fri, 15 Sep 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Car damage after colliding with truck

नगर के सबसे भीड़भाड़ वाले राजीव चौक पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन काफी देर तक जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे शाहजहांपुर रोड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजीव चौक चौराहे पर निगोही रोड की ओर से आई कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया। कार चालक राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के साथ ही चालक को भी कोतवाली ले गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद राजीव चौक पर भारी जाम लग गया। शाहजहांपुर, खुटार, निगोही और बंडा रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। बाद में समझौता हो जाने पर ट्रक को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed